Sagar- पहलगाम में मा-रे गए 28 लोगो को खिलाड़ियों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश स्तब्ध है, इस ह्रदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर का रख दिया है, पहलगाम में मारे गए निर्दोष बेकसूर लोगों के प्रति सागर खेल परिसर में दो मिनट का मौन और केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें 15 विधाओं के 300 से अधिकाखिलाड़ी शामिल हुए, सभी ने इस घटना की निंदा की खेल अधिकारी प्रदीप अविद्रा ने बताया कि हमारे देश में जो आतंकी घटना हुई है वह अत्यंत निंदनीय है, साथ ही इस घटना में मारे गए सभी लोग को बच्चो ने श्रद्धांजलि अर्पित की है,
पहलगाम हमले में 28 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। इधर, सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं।