व्यावसायिक परिवार की बेटी कृतिका गुप्ता का यूपीएससी में चयन | sagar tv news |
एमपी के शिवपुरी के करेरा तहसील की बेटी कृतिका गुप्ता का यूपीएससी में चयन हुआ है। इस उपलब्धि के बाद से उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। विधायक सहित सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी है। कृतिका गुप्ता व्यावसायिक परिवार से हैं। उनके पिता सतीश गुप्ता का खाद का कारोबार है और बड़े भाई राघव गुप्ता भी इसी व्यापार को देखते हैं। बहन की पढ़ाई-लिखाई और उसे प्रोत्साहन करने का काम माता-पिता के साथ उन्होंने भी किया।
परिणाम के बाद सभी खुश हैं और इस उपलब्धि को भगवान की कृपा और कृतिका का प्रारब्ध मान रहे हैं। कृतिका गुप्ता की इस सफलता से उनके परिवार और नगर के लोगों में खुशी का माहौल है। कृतिका गुप्ता के यूपीएससी में चयन की खबर नगर के लोगों को मिलने के बाद से लगातार उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा है। वे और उनके परिजन सभी से आदरपूर्वक मिल भी रहे हैं। कृतिका गुप्ता की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।