सागर में तेज धूप और गर्मी के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम हुई, पारा 39 डिग्री पार
सागर में मौसम साफ होने के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण लोग गर्मी से हलाकान हैं। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गुरुवार सुबह से मौसम साफ रहा, तेज धूप खिली। सुबह 9 बजे से ही धूप में चुभन रही। हालांकि, दोपहर के समय आसमान में निम्न परत के बादलों की आवाजाही रही। लेकिन इससे गर्मी कम नहीं हुई।
दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों और झुलसाने वाली धूप से लोगों के हाल-बेहाल रहे। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार में निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए गमछे और छातों का सहारा लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि इससे गर्मी पर ज्यादा असर कम नहीं होगा। अप्रैल और मई माह में तेज गर्मी पड़ने के साथ ही लू चलने की संभावना है
सागर के तापमान पर एक नजर बुधवार 39.6 24.3 मंगलवार 38.4 24.6 सोमवार 38.8 22.0 रविवार 35.8 23.0 शनिवार 38.9 23.7