Sagar- खजाने की खुदाई करने JCB लेकर जंगलों में पहुंच रहे लोग, हजार साल पुराने मंदिरों को भी तोड़ डाला
सागर के जंगलों में खजाने की खोज सोना-चांदी पाने हद पार कर रहे लोग
Sagar- खजाने की खुदाई करने JCB लेकर जंगलों में पहुंच रहे लोग, हजार साल पुराने मंदिरों को भी तोड़ डाला
सागर जिले में कुछ लोग खजाने की तलाश में चंदेलकालीन मंदिरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लखनझिर और पत्थरगढ़ के जंगलों में बने इन मंदिरों के गर्भगृहों को खोद डाला गया है। दीवारों को भी उखाड़ दिया गया है। 9वीं से 13वीं सदी के इन मंदिरों में लोग यूपी से मशीनें लेकर आए और खुदाई की। यह मंदिर प्राचीन नागर शैली में बने हुए हैं, मंदिरों के शिखर और मूर्तियां टूटी हुई हैं।