59 लाख के डोडाचुरा समेत 90 लाख का सामान जप्त, मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार
एमपी के मंदसौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 14 क्विंटल 82 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद हुआ है। इस पदार्थ की कीमत 59 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने एक ASHOK LEYLAND कंपनी का ट्रक क्रमांक एचपी 17 एफ 7086 भी जप्त किया है,
जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। साथ ही 300 कट्टे चाक पावडर के भी बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 60 हजार रुपये है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम हैं। सुशील सिंह, पिता बख्तावर सिंह, उम्र 42 साल, निवासी कोटासाहीब, थाना कोटा साहीब जिला सिरमोर राज्य हिमाचल प्रदेश, मो. ईमरान, पिता यामीन अली, उम्र 28 साल, निवासी जगतपुर थाना माझरा जिला सिरमोर राज्य हिमाचल प्रदेश
पुलिस को मुखबिर द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल 10 न. नाका के पास से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस पदार्थ को चाक पावडर की आड़ में छुपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
जप्त सामान की कुल कीमत 90 लाख 18 हजार रुपये आंकी गई है, जिसमें शामिल हैं। अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा: 59 लाख 28 हजार रुपये, ट्रक: 30 लाख रुपये, चाक पावडर के कट्टे: 60 हजार रुपये मोबाइल: 30 हजार रुपये। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।