नगर निगम और समृत सिटी ने शहर में बनवाये स्मार्ट टॉयलेट्स
तस्वीरों में आपको भव्य और सुन्दर नज़र आने वाले ये शौचालय कहीं और नहीं बल्कि सागर शहर में बनाये गए हैं। जी हाँ इन्हे स्मार्ट सिटी के तहत बनाया गया है। बता दें की स्वच्छ सर्वेक्षेण 2021 के तहत सागर को सुंदर बनाने की कवायद जोरों पर की रही है। इसी को देखते हुए शहर में स्थित 48 टॉयलेट्सों को बेहतर बनाया जा रहा है। जिनमें स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा इन्हे संवारा जा रहा है। जिनमें 13 टॉयलेट्स को बेस्ट बनाया गया है। तो दस शौचालयों को बेहतर बनाया गया है। इसके अलावा कई टॉयलेट्स ऐसे भी हैं। जिन्हे दुरुस्त किया गया है। इनमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। जहाँ महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गयी हैं। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया की ये सभी की जिम्मेदारी है। की वो इन्हे सुरक्षित रखें।