Sagar-सोलर प्लांट के नीचे खेती, IITian का दिमाग देख वैज्ञानिक हैरान, देश का सबसे बड़ा एग्री वोल्टाइक बनाया
Sagar-सोलर प्लांट के नीचे खेती, IITian का दिमाग देख वैज्ञानिक हैरान, देश का सबसे बड़ा एग्री वोल्टाइक बनाया
आईआईटी रुड़की से एमटेक करने वाले आनंद जैन ने सागर में एक ऐसा प्रयोग किया है, जिसने देश भर के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. उन्होंने 16 एकड़ के खेत में देश का सबसे बड़ा एग्री वोल्टाइक सोलर प्लांट स्थापित किया है. इसकी खास बात ये कि यह रोजाना करीब 25,000 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है और इसके नीचे 16 तरह की फसलों की खेती भी की जा रही है.