Sagar-ब्लैक स्पॉट ने दो बेटियों को अनाथ बना दिया, दो के साथ अनहोनी | sagar tv news |
सागर जिले के बंडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसे भोपाल रेफर किया गया है। घटना शनिवार की दोपहर हुई थी जहां बरा रोड पर प्रहलादपुरा के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं थी सूचना के बाद पुलिस ने डेडबॉडी पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि गुड्डू विश्वकर्मा और उदल लोधी बंडा से लौटकर बाइक से वापस नैनधरा जा रहे थे। वहीं नंदरई निवासी विनोद अहिरवार अपनी दो बेटियों रूचि व शांति को बाइक पर बैठाकर बंडा आ रहा था। प्रहलादपुरा के पास ब्लैक स्पॉट बन चुके मोड़ और घाटी पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। बाइकों की तेज रफ़्तार के कारण हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के चालक उदल लोधी ,विनोद अहिरवार सड़क से दूर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुड्डू विश्वकर्मा और विनोद की दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में एबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को बंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में गुड्डू विश्वकर्मा को सिर में गंभीर चोटें होने पर सागर से भोपाल रेफर किया गया है। वहीं विनोद अहिरवार की दोनों बेटियां भी सड़क पर घिसटीं, जिससे उन्हें भी बंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बंडा थाना प्रभारी ने बताया कि बंडा-बरा रोड पर प्रहलादपुरा की इस घाटी व मोड़ पर आए दिन हादसे होते हैं, वाहन चालक तेज रफ़्तार से बाइक चलाते हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है।