तेज आंधी तूफान के साथ बारिश गिरे ओले, बेमौसम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत | sagar tv news |
बुरहानपुर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह से ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर के आधे घंटे तक शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश और ओले गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में गर्मी हो रही थी, लेकिन अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश शुरू हो गई। बेमौसम बारिश होने से किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है और जिन किसानों ने अपनी फसलों को काटकर खेत में रखा है, वह भी गीली हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक भी आ गई और लोगों को गर्मी उमस से राहत भी मिली है।
जिले के शाहपुर, खकनार, धुलकोट में आंधी तूफान और बारिश हुई। बुरहानपुर के सिंधी बस्ती क्षेत्र में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई और आसमान में ओले भी गिरे। शनिवार दोपहर 2:30 बजे सिंधी बस्ती क्षेत्र में तेज हवा आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। सुबह से बादल छाए हुए थे और दोपहर में गर्मी हो रही थी, लेकिन अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश शुरू हो गई।
जिससे तेज हवा चलने के कारण क्षेत्र की दुकानों के बोर्ड भी उड़ने लगे। तो वहीं बारिश से बचने के लिए लोगों ने छतों का भी सहारा लिया। बुरहानपुर में बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी मौसम में परिवर्तन हो सकता है, जिससे लोगों को सावधानी बरतनी होगी।