Sagar -श्री सर्व सिद्धेश्वर हनुमान समिति चंपाबाग लक्ष्मीपुरा सागर द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां
सागर में श्री हनुमान प्रकटोत्सव चल समारोह का आयोजन चंपाबाग लक्ष्मीपुरा हनुमान समिति के तत्वाधान में भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में शहर ही नहीं वरन् पूरे जिलेभर के हनुमान भक्तों की सहभागिता होने जा रही है। इस आयोजन में कई राज्यों के संगीत एवं धार्मिक प्रसंगों की झांकियां, शोभायात्रा को शोभायमान करने जा रही है।
12 अप्रैल शनिवार को हनुमान प्रकटोत्सव चल समारोह शोभायात्रा के संबंध में सिद्धेश्वर समिति के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित एवं अन्य सहयोगियों ने बताया कि हनुमान प्रकटोत्सव के दिन सिद्धधाम हनुमान मंदिर सिद्धेश्वर धाम चंपाबाग में प्रात: विशेष हनुमान पूजन, अनुष्ठान 51 पंडितों द्वारा कराया जाएगा।
शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा शुरू होगी जिसमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल के अखाड़े एवं नगाड़े आगे-आगे चलेंगे तो केरल से बुलाए गए धार्मिक मंडली के आकर्षक झांकियां शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। चंपाबाग से शुरू होगी शोभायात्रा श्री सर्व सिद्धेश्वर हनुमान समिति चंपाबाग के तत्वाधान में हनुमान प्रकटोत्सव शोभायात्रा चंपाबाग से सायं 5 बजे शुरू होगी। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को शोभायात्रा के रूट एवं अन्य कार्यक्रमों के सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकें।
केरल की थेयम झांकी एवं बैंड शोभायात्रा में केरल की प्रसिद्ध थेयम झांकी सागरवासियों के लिए देखने मिलेगी, इसके लिए केरल के 15 कलाकारों की एक टीम गुरूवार को सागर पहुँच गई है। यह आयोजन सागर के लोगों के लिए एक बड़ा अवसर होगा, जिसमें वे अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह है, और यह आयोजन सागर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल होगा।