गुट-खा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया! केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अनोखा अंदाज़, वीडियो आया सामने

 

एमपी के शिवपुरी जिले के रायश्री गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आमजन से जुड़ने का एक अनोखा और आत्मीय अंदाज़ सामने आया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण किया, लेकिन सोशल मीडिया पर जो सबसे ज्यादा वायरल हुआ, वो था उनका गुटखा खाने वाली महिला से संवाद।

 

कार्यक्रम के दौरान जब सिंधिया मंच से उतरकर जनता से मिलने पहुँचे, तब उन्होंने देखा कि एक महिला गुटखा चबा रही है। मुस्कुराते हुए सिंधिया ने हल्के फुहार लेकिन गंभीर संदेश के साथ महिला से कहा —गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया

 

महिला थोड़ी सकपका गई, लेकिन सिंधिया ने तुरंत ही बड़े ही अपनत्व भरे अंदाज़ में बात को आगे बढ़ाया —मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली… खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी

 

इसके बाद सिंधिया ने उस महिला से गुटखे का पैकेट खुद लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उनका यह आत्मीय व्यवहार वहां मौजूद लोगों का दिल जीत गया। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

 

इस अवसर पर एक और दिलचस्प दृश्य सामने आया, जब गांव की महिलाओं ने स्थानीय लोकगीत गाकर स्वागत किया। सिंधिया लोकगीतों से इतने प्रभावित हुए कि खुद भी ताल में ताल मिलाते हुए झूमने लगे।

 

खुश होकर उन्होंने महिलाओं के बीच बैठकर अपने हाथों से पकौड़े परोसे और उनके साथ भोजन भी किया। यह दृश्य वहाँ मौजूद हर किसी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिंधिया अक्सर ऐसे सीधे संवाद और आत्मीय व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार जो दृश्य सामने आया वह वाकई खास था। उन्होंने सिर्फ एक मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि जनता के अपने “महाराज” के तौर पर एक बार फिर खुद को साबित किया।

 

जनस्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति के संगम का यह दृश्य न केवल प्रेरक रहा बल्कि सोशल मीडिया पर एक पॉज़िटिव संदेश भी बन गया।


By - sagar tv news
11-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.