CRPF जवान कमल साहू का सेवा निवृत्ति समारोह, 21 वर्षों की सेवा के बाद सम्मान

 

एमपी के दमोह जिले के हिंडोरिया में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें CRPF जवान कमल साहू को उनके 21 वर्षों की सेवा के बाद सम्मानित किया गया। कमल साहू, जो अब्दुल्ला वार्ड नंबर 6 के निवासी हैं, ने बतौर हवलदार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में अपनी सेवाएं दीं। कमल साहू के गृह नगर आगमन पर एक विशाल स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बाजे-गाजे, आतिशबाजी, डीजे और राष्ट्रीय नारों के उद्घोष के साथ तिरंगा ध्वज लहलहाते हुए एक विशाल स्वागत सत्कार किया गया।

 

 

 

सैनिक सम्मान यात्रा का स्थानीय बस स्टैंड पर जामा मस्जिद सदर नबाब खान आरआई, सुजात खान, होशियार चक्रवर्ती, रफीक मासाब, शानु खान, शहजाद कुरैशी, मुहम्मद सामी, घप्पू भाई फरहद खान, समीर शा सहित अनेक मुस्लिम भाईयों द्वारा सत्कार किया गया। उनके निवास परिसर में एक यादगार स्वागत सत्कार का मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक वक्ताओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं प्रेरणादायक विचार रखे।

 

 

 

समारोह के अंत में एक शानदार प्रतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें जवान कमल साहू, उनके पिता मोहन लाल साहू, भाई हरीराम साहू, मनोहरलाल साहू, अजय साहू सहित अनेक स्वजातीयजनों, परिजनों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रिनिधियों, मीडिया साथियों और इष्ट मित्रों ने भाग लिया।

 

 

 

 

CRPF जवानों को सेवा निवृत्ति के बाद कई लाभ प्रदान किए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं। पिछले 10 महीनों की औसत परिलब्धियों का 50 प्रतिशत या आखिरी माह की परिलब्धियों का 50 प्रतिशत, दोनों में से जो भी लाभकारी हो। सेवानिवृत्ति उपादान की दर – अर्हक सेवा की प्रत्येक छमाही अवधि के लिए अंतिम परिलब्धियों का ¼ भाग। सेवानिवृत्ति, मृत्यु, नौकरी छोड़ने पर अधिकतम 300 दिनों के अवकाश के लिए अंतिम आहरित परिलब्धियों के समान राशि।कमल साहू को उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना के साथ बधाई दी गई।


By - sagar tv news
08-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.