Sagar- पद्मश्री रामसहाय पांडे का निधन, दुनियाभर में राई डांस को दिलाई थी अलग पहचान
राई नर्तक लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे का निधन हो गया है. 98 साल के रामसहाय पांडे कुछ दिन से काफी बीमार थे. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. बुंदेलखंड की फेमस राई नृत्य में योगदान के चलते साल 2022 में उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया था. रामसहाय पांडे ने दुनिया के कई देशों में राई नृत्य की प्रस्तुतियां दी थी.
पिछले तीन दिन से उन्हें सांस लेने में और मुंह बोलने में परेशानी हो रही थी, मंगलवार की सुबह 5:30 बजे अंतिम सांस ली, लोक कला के क्षेत्र में यह अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती हैं.
पद्माश्री राम सहाय पांडे 16 साल की उम्र से लोक कला के क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे ब्राह्मण परिवार से होने की वजह से उन्हें तिरस्कार भी झेलना पड़ा यहां तक की अपना गांव छोड़ ना पड़ा था 80 साल तक संघर्ष करने के बाद साल 2022 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था
कुछ दिन पहले उनका भोपाल में इलाज चल रहा था एम्स हॉस्पिटल से वापस लौट के बाद 3 दिन पहले अचानक फिर तबीयत बिगड़ गई थी इसके बाद उन्हें अनुकंपा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.