लंदन का बताकर फर्जी डॉक्टर को मिल गई नौकरी, 7 मरीजों की कर दी हार्ट सर्जरी, फिर…

 

लंदन के डॉक्टर के नाम से एक युवक ने मिशन अस्पताल (Mission Hospital) में नौकरी की। फर्जी डॉक्टर ने दिल के मरीजों के ऑपरेशन (Operation of Hearts) किए और फरवरी में ही ऐसे सात मरीजों की जान चली (7 Patient Deaths) गई। नरेंद्र यादव नामक युवक खुद को लंदन का डॉक्टर एनकेम जॉन बताता रहा। इसका खुलासा तब हुआ, जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की।

 

 


फर्जी डॉक्टर अस्पताल में नौकरी करता रहा, सर्जरी के नाम पर लोगों की जिंदगी से खेलता रहा। लेकिन जिले में लोगों की सेहत की निगरानी करने और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने वाले स्वास्थ्य विभाग को भनक तक नहीं लगी। अब सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन का कहना है, मामला जांच में है। अभी कुछ बता नहीं सकते।

 

 

 

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। इस मामले में जांच के आदेश दिए जाने की बात कही है। लिखा है-मिशनरी अस्पताल में नकली डॉक्टर ने हृदय रोग के इलाज के नाम पर मरीजों की सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान 7 की मौत होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, मिशनरी अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में कवर होने वाली बीमारियों का इलाज होता है। इसलिए सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।
जांच चल रही है

 

 


दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का कहना है, अभी मामला जांच में है, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।


By - sagar tv news
07-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.