Sagar - 6 एकड़ के गेहूं के खेत की फसल जलकर खाक, किसान को लाखों का नुकसान | sagar tv news |
एक और किसान मौसम की मार से परेशान है तो वही इस साल खेतों मे ख़डी फसलों मैं आगजनी की बढ़ती घटनाओ से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है जिसे देखते हुए किसान अब जल्द से जल्द अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को कटवाने में जुट गए हैं। गर्मी के मौसम शुरू होने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है, ज्यादातर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं जिले से सामने आ रही है।
सागर जिले के जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पठा में शनिवार दोपहर 1:00 बजे किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई,फसल में आग लगी देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे आग बुझाने के प्रयास शुरू किया लेकिन तेज हवाए चलने की वजह से आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया, वही किसान ने फसल का ट्रैक्टर से कटाव कर आग को आगे फैलने से रोका लेकिन तब तक एक बड़ी क्षेत्र की गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गई
जानकारी के मुताबिक ग्राम पठा के रामआसरे चतुर्वेदी के 9 एकड़ के गेहूं के खेत में आग लगी थी, जिसमें लगभग 6 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई । वही आग लगने का कारण अज्ञात है। बता दे कि लगभग 5 साल पहले भी इन्हें किसान के खेत मे आग लगी थी तब भी फसल जलकर खाक हुई थी जिससे किसान को बड़ा नुकसान हुआ था।