सागर- राहतगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध किया
सागर जिले के राहतगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा से पास हुए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। इस दौरान मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा कि अगर बिल वापस नहीं लिया गया तो जमीयत उलेमा हिंद और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की निगरानी में बड़े स्तर पर आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।मुस्लिम समुदाय ने उन सभी मस्जिदों में जिन मस्जिदों में जमा होता है, जुमे की नमाज के बाद बिल के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे। जहां नवाज अदा की, इसके बाद मस्जिद के बाहर एक इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया।
इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर एक आवाज में बिल को वापस लेने की मांग की। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के हितों के विरुद्ध है और इसके पास होने से मुस्लिम समुदाय को बहुत नुकसान होगा।वहीं, भोपाल में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के समर्थन में जश्न मनाया है ¹। मुस्लिम समुदाय ने वक्फ बोर्ड में हो रहे संशोधन पर खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जमा हुए और जश्न मनाया।