सागर नगर निगम के कर्मठ कर्मचारी पन्नालाल रैकवार हुए रिटायर, 40 साल सेवा देने के बाद सम्मान के साथ विदाई

 

सागर नगर निगम में 40 वर्षों तक स्वच्छता और नगर सेवा को समर्पित रहने वाले पन्नालाल रैकवार मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने जीवन के चार दशक सागर शहर की सुंदरता बनाए रखने और बड़े तालाब की सफाई में बिताए। उनके साथ ही सीताराम तिवारी लाइटमैन, सुमन नारायण सेन मास्टरकर्मी और कमलेश रैकवार सहायक राजस्व निरीक्षक भी रिटायर हुए।

 

 

इन तीन कर्मचारियों को नगर निगम के सभा कक्ष में भव्य सम्मान समारोह के साथ विदाई दी गई। फूल-मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ दी गई भावनात्मक विदाई। नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने फूल-माला, साल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ परिजनों और सहकर्मियों ने उनकी विदाई की। कमलेश रैकवार अपने बड़े भाई के निधन के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। नगर निगम ने उनके बड़े भाई को भावनात्मक श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

पन्नालाल रैकवार ने कहा मैंने अपनी जिंदगी के 40 साल नगर निगम को दिए, खासकर सागर के तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए। अब मेरी इच्छा है कि निगम के कर्मचारी इसी तरह शहर को स्वच्छ बनाए रखें, ताकि सागर स्वच्छता में नंबर वन बना रहे। बड़े बेटे दीपक रैकवार ने कहा कि पापा ने पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपनी नौकरी की है। अब वह अपने परिवार के साथ जीवन का अगला चरण खुशी से बिताएंगे। निगम अधिकारियों ने उनकी ईमानदारी, मेहनत और सेवाभाव की सराहना की। स्वच्छता मिशन के प्रति उनकी निष्ठा को नगर निगम हमेशा याद रखेगा।


By - sagar tv news
02-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.