Sagar - बीना रिफाइनरी के मैनेजर से एक करोड़ की ठगी, ट्रेंडिंग एप पर हुआ बड़ा स्कैम पुलिस जांच में जुटी

 

सागर जिले के बीना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रिफाइनरी के मैनेजर एक करोड़ की ठगी का शिकार हो गए हैं उनके साथ ट्रेंडिंग एप पर स्कैम हो गया है, और आगासौद थाने में इसकी उन्होंने शिकायत की है, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार सिंह पिछले 18 सालों से बीपीसीएल बीना रिफाइनरी में प्रबंधक मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं पिछले 8 सालों से यह शेयरखान एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अचानक से 9 जनवरी 2025 को एक व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड कर दिया गया, जिसके एडमिन मनोज जोशी सानवी अग्रवाल सहित दो अन्य लोग ग्रुप के एडमिन थे, इसमें ग्रुप के एडमिन मनोज जोशी ने खुद को शेयर खान कंपनी का वित्तीय विश्लेषक बताया,

 

 

 

फिर बताया कि उन्हें इस ट्रेंडिंग एप पर vip मेंबरशिप दी जा रही है जिसमें लॉगिन करने के लिए मनोज जोशी ने खुद से व्यक्तिगत चैट करने के लिए एक लिंक भेजी जिसे ओपन करने के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ उन्होंने अलग-अलग तरह की बातें कर भरोसा बनाया और फिर अलग-अलग जगह पर इन्वेस्ट कराना शुरू किया, 11 फरवरी से लेकर 7 मार्च के बीच में अलग-अलग किस्तों में एक करोड़ 7 लाख 66 हजार से अधिक का इन्वेस्ट कर डाला, और उनका मुनाफा तीन करोड़ 71 लाख 27 हजार से अधिक शेरखान EDGE एप पर दिखने लगा और जब उन्होंने 22 मार्च को 20-20 लाख के रूप में 40 लाख रुपए निकालने की रिक्वेस्ट डाली तो रुपए नहीं निकले, उन्होंने कस्टमर केयर के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया,

 

 

 

 

 

उन्हें सामने से मैसेज आया कि मनोज जोशी इन्वेस्टर सबमिट में गए हुए हैं तीन दिन तक संपर्क नहीं हो पाएगा फिर जब मनोज जोशी के व्हाट्सएप नंबर पर विड्रोल क्लियर करने का रिक्वेस्ट किया तो कोई रिप्लाई नहीं आया दूसरे दिन से मैसेज डिलीवर होना बंद हो गए, कस्टमर केयर का रिप्लाई भी बंद हो गया, तब उन्होंने ऑनलाइन शेयरखान एप का कस्टमर केयर मेल आईडी निकाला जिसको मैसेज करने पर पता चला कि मैनेजर साहब के साथ स्कैम हो गया है ,
इसमें sharekhan एप कपटी रूपम तैयार कर sharekhan edge एप बनाकर यह ठगी की गई


By - Manoj badhawani
30-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.