मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने लाड़ली बहना योजना पर सरकार को घेरा,महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के जरिये महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर परित्याग आप्शन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सेना योजना के नाम पर लाड़ली बहनों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें योजना से बाहर किया जाएगा।
अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी आरटीआई के तहत मांगी गई थी, लेकिन सरकार ने आज तक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत एक महीने में जवाब देना होता है, लेकिन एक महीने बाद भी सरकार जानकारी नहीं दे रही है। अहिरवार ने कहा कि लाड़ली बहनों के लिए यह खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाड़ली बहनों के साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
इसके अलावा, अहिरवार ने सौगात ए मोदी किट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के चलते सिर्फ सौगत ए मोदी किट की वितरण की जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी किट वितरित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य धर्मों के लोगों को भी त्यौहारों पर ऐसी किट का वितरण किया जाना चाहिए।