सागर- राहतगढ़ में नगर परिषद की बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
सागर जिले के राहतगढ़ में नगर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका गोलू राय ने की। तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार वाल्मीकि द्वारा परिषद में रखे गए समस्त बिंदुओं पर एक-एक कर चर्चा की गई। बैठक में रखे गए समस्त 162 बिंदुओं में से 161 पर उपस्थित परिषद के सदस्यों द्वारा सहमति दी गई। एक बिंदु मुख्यमंत्री अधोसंरचना पर 15 दिन बाद पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में नगर के विकास को देखते हुए समस्त बिंदु पास किए गए। नगर में विकास कार्यों के लिए और नगर को और कैसे सौंदर्यकरण किया जाए, उसमें लाइट, सीसी रोड, पाइपलाइन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रभारी सीएमओ ने समस्त करों के लिए भी सभी पार्षद से कहा कि करों में आप लोग कर उगाही में सहयोग करें। इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। उक्त बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।