खूबसूरत पत्नी की साजिश,व्यापारी से पत्नी का इश्क,पति ने रंगेहाथ पकड़ा तो प्रेमी ने फिर sagar tv news

 

एमपी के ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी के बॉयफ्रेंड पर कार से कुचलकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बुधवार शाम को एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक कार से युवक की पत्नी उतरती दिख रही है। युवक ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार चला रहे प्रेमी ने उस पर कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं कार के अगले पहिए के नीचे आए युवक को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना 20 मार्च को नाका चंद्रवदनी की बताई जा रही है।

 

 

पीड़ित युवक ने हालत में सुधार आने के बाद बुधवार को CCTV फुटेज के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। उसने बताया कि मुझे शादी के बाद से ही पत्नी पर शक था। 20 मार्च को उसे रंगे हाथ पकड़ा, तो उसके प्रेमी ने मुझे मारने का प्रयास किया है। वहीं, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार तारागंज इलाके का रहने वाला अनिल पाल घर के नीचे स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 2016 में अनिल पाल ने टेकनपुर निवासी रजनी पाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

 

 

इस बीच पत्नी आए दिन उससे विवाद कर मायके जाने लगी। इसके चलते पति को उस पर शक हुआ। एक दिन वह टेकनपुर स्थित ससुराल पहुंचा। यहां उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले मंगल सिंह कुशवाह के साथ दिखी। उसने उसे वीडियो कॉल पर बात करते हुए भी पकड़ा। जिससे उसका शक और गहरा गया। 20 मार्च को रजनी पेट दर्द के बहाने जौरासी पर इलाज की बात बोलकर घर से निकली। शाम 6 बजे घर वापस आने की बात उसने कही थी। उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पति अनिल नाका चंद्रवदनी स्थित बस स्टैंड पर जा पहुंचा।

 

 

नाका चंद्रवदनी पर रजनी को प्रेमी की नीले रंग की कार से उतरते देखकर अनिल ने बीच सड़क पर कार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भागने की कोशिश में पत्नी के प्रेमी ने उसे कार से कुचल दिया। इस दौरान कार ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद प्रेमी भाग निकला। राहगीरों और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया।

 

 

बुधवार को अनिल जख्मी हालत में अस्पताल से सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले से अफेयर चल रहा है। इसी अफेयर के चलते उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

 


By - sagar tv news
28-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.