Sagar- नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 28 मार्च को करेंगे सागर दौरा
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 28 मार्च को सागर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धर्मश्री स्थित संविधान चौक का लोकार्पण करेंगे और धर्मश्री से मोती नगर चौराहा तक 14 मीटर चौड़ी सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। नगर निगम प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। मंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
धर्मश्री क्षेत्र में उनकी एक सभा भी प्रस्तावित है, जिसके लिए पास के मैदान में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। बतादे आपको धर्मश्री में इस संविधान चौक का निर्माण कार्य अभी जारी है और इसमें डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लगाया जा चुका है। साथ ही अशोक चक्र, कीर्ति स्तंभ के खंबे, संसद भवन और विधानसभा भवन की पेंटिग भी की गई है। इसमें ग्लोसाइन बोर्ड भी लगेंगे जिसमें डॉ अंबेडकर का जीवन परिचय और संविधान पटल होगा।