किसान सम्मेलन में जुटे सैंकड़ों किसान केंद्रीय राज्य मंत्री समेत कई नेताओं ने की शिरकत |SAGAR TV NEWS

 

 

एमपी के सागर जिले में किसानो के समर्थन में संभागीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल, मध्यप्रदेश में सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, सागर सांसद राजबहादुर सिंह, टीकमगढ सांसद वीरेंद्र कुमार सहित भाजपा के संभाग भर के विधायक और नेता के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। सभी मंत्रियो सांसद विधायकों ने देश में लागू किये 3 किसान कानून के फायदे समझाये।

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने मंच से संबोधित करते हुए दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बोले कि इसके लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। अमेरिका, इंग्लैंड कनाडा से पैसा आ रहा है। भीड़तंत्र से लोकतंत्र का हरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
आखिर में मंत्री गोपाल भार्गव  ने कहा कि  यह जो आंदोलन दिल्ली में लाख 50 हजार लोगों के द्वारा हो रहा है जैसी सूचना मिली है नक्सलवादी भी इसमें खालिस्तानी भी है इसमें अन्य लोग जो है वह इस लोकतंत्र के लिए हिला नहीं पाए।

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि दिल्ली में चल रहा आंदोलन सिर्फ राजनीति से प्रेरित है। यह आंदोलन सिर्फ मोदी जी की छवि को बिगाड़ने, किसानो को गुमराह करने डराने के लिए है। यह कानून किसानो के हित में है। किसी दबाव में यह वापस नहीं होगा।  कुछ गलतियां है आशंकाए है तो उसे सुधारने के लिए तैयार हैं। 


By - SAGAR TV NEWS
16-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.