सागर में युवा होली मिलन समारोह में भूपेंद्र सिंह के बेटे अविराज सिंह ने दिया बड़ा संदेश
सागर में युवा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि धर्म के अनुकूल आचरण से ही देश आगे बढ़ेगा। अविराज सिंह ने कहा कि हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि हमारे देश की संस्कृति आगे बढ़े। देश का प्रत्येक नागरिक धर्म के अनुकूल आचरण करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मान्यवर मोहन भागवत जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी हिन्दुत्व की सस्कृति को अपनायें, क्योंकि यही हिन्दुस्तान की रीढ़ हैं। जब सस्कृति और हिन्दू धर्म आगे बढ़ेगा, तभी भारत विश्व गुरू बनेगा।
युवा होली मिलन समारोह में भोपाल की आर्केस्ट्रा पार्टी के गीत संगीत और स्थानीय कलाकारों के नृत्य व लोकगीतों के बीच भारी संख्या में पधारे नागरिकों पर जाकर पुष्प वर्षा और गुलाल की फुहारें चलती रहीं। सभी नागरिक महान होते है उन्होंने युवा होली मिलन समारोह में पधारे आरएसएस के पदाधिकारियों सहित उपस्थित सभी जनों के स्वागत करते हुए होली मिलन पर अपनी शुभकामनाएं दी। युवा होली मिलन समारोह में पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। समारोह में पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशीलतिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सहित सागर और खुरई विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और पत्रकार साथियों ने प्रेमपूर्वक एक दूसरे के गुलाल लगाकर कार्यक्रम को चार चांद लगाये।