Sagar- राघव जी मंदिर में रंग से सराबोर होने भक्तों में लगी होड़
रंगपंचमी पर सागर शहर के विभिन्न मंदिरों में फूलों एवं अबीर-गुलाल की होली खेली गई। वहीं मंदिरों से लेकर सड़कों तक दिनभर अबीर-गुलाल उड़ता रहा। जगह-जगह हुरियारों की टोली ने रंगोत्सव का नाच गाकर आनंद लिया। अबीर गुलाल का यह सिलसिला सुबह 10 बजे से देर शाम तक चलता रहा। बड़ा बाजार में स्थित श्री देव अटल बिहारी मंदिर चमेली चौक मंदिर सहित अन्य जगहों पर रंग पंचमी पर भक्तों में खूब उत्साह दिखाई दिया,
ऐसे ही श्रीदेव बांक राघवजी मंदिर में भगवान और भक्तों के बीच प्रेम और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भक्तगण अपने आराध्य को रंगों से सराबोर देखने बेसन थे। जैसे ही श्री बांके बिहारी और राधा रानी को पिचकारी बामे हुए देखा, भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पुजारी निताईदास ने मंदिर के बाहर प्रांगण में जैसे ही भक्तों पर अबीर-गुलाल उड़ाई तो ढोलक और मंजीरों की मधुर धुन पर भक्त झूम उठे। भजनों की गूंज ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। यहां मंदिर के बाहर गली में ब्रज की तरह लोग रंग गुलाल खेलते हुए नजर आए मशीनों से गुलाल उड़ाई गई तो पुजारी के द्वारा पिचकारी से रंग डाला गया भजनों पर युवा झूमते हुए नजर आए