सागर-कथा के लिए जा रहे थे पुजारी,मधुमक्खियों ने पुजारी सहित 6 लोग को पहुंचाया अस्पताल sagar tv news

 

सागर जिले के खुरई तहसील के विनायठा गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने पुजारी सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में पुजारी हरनारायण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। घटना बांदरी थाना क्षेत्र की है, जहां पुजारी हरनारायण तिवारी सत्यनारायण की कथा करने के लिए गांव जा रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

 

 

मधुमक्खियों के हमले से पुजारी बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन वे खुद को बचा नहीं पाए और अचेत होकर गिर पड़े। पुजारी को मधुमक्खियों से घिरा देख गांव के कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए, लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में कुल छह लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि पुजारी की हालत गंभीर हो गई।

 

 

घटना के तुरंत बाद गांव वालों ने पुजारी हरनारायण तिवारी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई जगहों पर मधुमक्खियों के छत्ते हैं, जिन्हें हटाने की जरूरत है।

 

 

उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बांदरी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए नगर निगम और वन विभाग की मदद ली जाएगी।

 

 

 

 


By - Manoj badhwani khurai
19-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.