Sagar -पुलिसकर्मियों ने जमकर मनाया होली पर्व, थाना परिसर में रंग-गुलाल की धूम
सागर जिले के खुरई में होली पर्व के अवसर पर शहरी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा सहित पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल से सराबोर होकर थिरकना शुरू कर दिया। पुलिस विभाग में अनुशासन पहली प्राथमिकता है, लेकिन होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें एक दिन के लिए पुलिस छोटे-बड़े के भेद को परे रखकर उमंग के साथ होली खेलती है।
थाना प्रभारी और आरक्षक सब एक साथ थिरकते हुए नजर आए। रंग खेलने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।हालांकि इस दौरान थाना क्षेत्रों पर निगरानी भी बनी रही। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। पुलिसकर्मियों ने इस अवसर पर एक दूसरे के साथ मिलकर होली का आनंद लिया और शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क बनी रही।