Sagar- गोदाम में भीषण Fire ,एक बाइक सहित अन्य सामान जलकर खाक
सागर जिले के बीना में झांसी गेट के पास स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक बाइक सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक झांसी रेलवे गेट के पहले एसबीआई बैंक के बाजू में राजकुमार विश्वकर्मा पेटिंग का सामान रखने के लिए गोदाम बनाए हुए हैं। जहां पर अज्ञात कारण से वहां पर आग लग गई।
जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। हालांकि बाद में दमकल की मदद से ही आग को बुझाया जा सका। रहवासी क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया था और देखते ही देखते वहीं पर लोगों का हुजूम लग गया। आग लगने की घटना में करीब पचास हजार रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।