उपजेल में जेल प्रहरी महिला साथ हो गई बड़ी अनोहनी और फिर पुलिस विभाग में शोक की लहर
एमपी के दमोह जिले की हटा उपजेल के शासकीय आवास में एक दुखद घटना घटी। जेल प्रहरी महिला नम्रता तिवारी को करंट लगने से जान चली गई। घटना के बाद उपजेल स्टाफ, पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नम्रता तिवारी को उपजेल के शासकीय आवास में करंट लगा, जिसे तत्काल इलाज के लिए हटा अस्पताल ले जाया गया।
वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उनका एक 7 वर्षीय बेटा है। हटा थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद महिला प्रहरी के शव को उपजेल हटा लाया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। लोगों ने घटना की निंदा की है और पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।