Sagar -अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी जीत, 8 घंटे बाद FIR दर्ज
सागर जिले के बंण्डा थाना क्षेत्र के बरा चौकी अंतर्गत भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब पकड़ी और पुलिस को सूचना दी, लेकिन बरा चौकी प्रभारी द्वारा मामले में लापरवाही बरती गई।
8 घंटे के संघर्ष के बाद धरना प्रदर्शन और धार्मिक अनुष्ठान के बाद पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करनी पड़ी। ग्राम नैनधरा में आरोपी बिक्की पिता करन लोधी एवं उसकी पत्नी जीरा बाई के द्वारा अवैध शराब बेची जा रही थी। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी और दोपहर 12 बजे 1 पेटी अवैध शराब ज़ब्त करवाई।
लेकिन बरा चौकी प्रभारी ने न ही शिकायत दर्ज की और न ही FIR दर्ज की। इसके चलते संगठन के कार्यकर्ताओं ने 5 घंटे तक दुर्गा चालीसा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर न्याय की मांग की। जब संगठन के कार्यकर्ता इस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, तभी अवैध शराब माफिया ने हथियारों के साथ आदिवासी महिला चंदा बाई पति रतन आदिवासी के साथ मारपीट की। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
बरा चौकी प्रभारी द्वारा की गई लापरवाही और दुर्व्यवहार से नाराज होकर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग को लेकर नारेबाजी की। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDOP शिखा सोनी, TI उपमा सिंह लोधी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और तुरंत FIR दर्ज करवाई गई।
बंडा पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल ,बंडा क्षेत्र में अवैध शराब माफिया का पुलिस प्रशासन से गठजोड़? ,स्थानीय चौकी प्रभारी द्वारा लापरवाही बरतने के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। क्या बंडा पुलिस के संरक्षण में चल रहा है अवैध शराब का कारोबार? भगवती मानव कल्याण संगठन और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।