Sagar - ग्वाल समाज में महिलाओं और पुरुषों में लट्ठमार होली खेली गई
सागर जिल के बीना के सुभाष वार्ड की ग्वालटोली में ग्वाल समाज द्वारा आयोजित लट्ठमार होली का आयोजन शुक्रवार की रात को किया गया। यह आयोजन देर रात तक चलता रहा, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों को लट्ठ से मारकर अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। इस आयोजन को देखने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में आए थे। मथुरा के बरसाना में खेली जाने वाली होली की परंपरा के अनुसार बीना के सुभाष वार्ड की ग्वालटोली में भी वर्षों से चल आ रही है, जिसमें महिलाएं पुरुषों को लट्ठ से मारती हैं।
इस लट्ठमार होली को देखने के लिए सैकड़ों लोग ग्वालटोली पहुंचते हैं। इस होली का इंतजार यहां की महिलाओं और पुरुष को वर्ष भर रहता है और होली आते ही इस लट्ठमार होली का आनंद लेते हैं।वैसे तो रंग-गुलाल की होली सभी खेलते हैं, लेकिन इस लट्ठमार होली का आनंद देखते ही बनता है। होली में महिलाएं पुरुषों को लट्ठों से मारती हैं और पुरुष तौलिया या अन्य वस्तुओं से अपना बचाव करते हैं।
लट्ठमार होली खेलने वालों का कहना है कि ऐसी होली से आपस में प्यार बढ़ता है। कई बार पुरुष बचाव नहीं कर पाते, जिससे चोटिल भी हो जाते हैं। चोट लगने के बाद भी वह वापस होली खेलने के लिए आते हैं।लंबे समय से ग्वाल यादव समाज के लट्ठमार होली का आयोजन होता आ रहा है। भगवान कृष्ण की समस्या परंपरा चली आ रही है। इस आयोजन के दौरान समधन समधी पर, सरहज नंदोई पर, साली जीजा पर, भाभी देवर पर मौका पाकर इनके ऊपर लाठियां बरसाकर अपने प्रेम का प्रदर्शन करती हैं। इस आयोजन के दौरान फाग गीत गाए जाते हैं।