Sagar- भाजपा पार्षद पर महिला नेत्री ने कराया 376 का मामला, अब पूरा नगर सड़क पर आ गया
सागर के खुरई में एक भाजपा पार्षद पर एक महिला नेत्री ने 376 का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है, लेकिन अब नानक वार्ड के पार्षद और पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज राय के समर्थन में सैकड़ो लोग आ गए है और इसे झूठा मामला बता रहे हैं, इस घटना के बाद मामले को वापिस लेने के लिए नगर के युवाओं ने बड़ी संख्या में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। दरअसल पूर्व एनएसजी कमांडो जब से रिटायर्ड होकर खुरई वापिस लौटे तभी से वे लोगों की समाज सेवा में लगे हैं। सैकड़ों युवकों को निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे है। जिनमें से दर्जनों युवक युवतियों का चयन सेना व पुलिस सहित अन्य विभागों में हुआ है। कोरोना काल में जोखिम उठाकर लोगों की सेवा की ऐसे व्यक्ति पर ऐसा आरोप लोगों को हजम नहीं हो रहा लोगों को यह मामला सरासर राजनैतिक द्वेष की भावना से प्रेरित लग रहा है।
पार्षद के घर पर हमला करने वालों पर तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। झंडा चौक पर एसडीएम मनोज चौरसिया को सौंपा ज्ञापन। साथ में तहसीलदार भी मौजूद रहे। युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले की जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो खुरई शहर बंद करने को हम लोग मजबूर होंगे।