इश्कबाज पत्नी की बेवफाई,शादी के बाद शुभी ने फिरोज से बनाए संबंध,पति से कहा- 5 लाख दो,तलाक लो

 

मध्य प्रदेश के खजुराहो से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई शादी करने से पहले 4 बार जरूर विचार करेगा। यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंडफ शुभी मिश्रा से शादी करने के लिए 2 एकड़ जमीन बेच दी। लेकिन शादी के बाद वह फिरोज नाम के युवक से अवैध संबंध बनाने लगी। पत्नी के लैपटॉप में उसकी कई अश्लील तस्वीर मिली। पति ने तलाक मांगा तो महिला ने बदले में 5 लाख रुपए की डिमांड कर दी। आइये जानते हैं बेवफा पत्नी की पूरी स्टोरी…

 

 

दरअसल, डायल 100 में 26 वर्षीय ड्राइवर राम नरेश अवस्थी उर्फ़ सोनू को एक साल पहले सोशल मीडिया पर सतना की रहने वाली शुभी मिश्रा से प्यार हुआ। इश्क परवान चढ़ा तो बात शादी तक पहुंच गई। परिवार को राजी करके धूम धाम से शादी हुई, जिसके लिए उसने अपनी 2 एकड़ ज़मीन तक बेच दी। लेकिन एक साल के अंदर ही पत्नी के राज से पर्दा उठना शुरू हो गया। राम नरेश ने बताया कि उसकी पत्नी शुभी कई लोगों के साथ बात करती थी। उसे ऐसा करने से कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी। उसने नौकरी करने के नाम पर लैपटॉप मांगा तो वह भी लाकर दे दिया। उसके लैपटॉप में अश्लील तस्वीर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पत्नी से पूछा तो उसके नए बॉयफ्रेंड का राज खुला।

 

 

पीड़ित ने बताया कि पत्नी के बॉयफ्रेंड का नाम फिरोज है और वह बमीठा का रहने वाला है। पत्नी का दूसरे मर्द के साथ प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह शादी के जेवर साथ लेकर पति का घर छोड़कर आशिक के यहां किराए के मकान में रहने लगी। परेशान होकर पति ने पत्नी से तलाक़ देने के लिए कहा तो पत्नी ने एक और ड्रामा शुरू कर दिया। उसने तलाक के लिए 5 लाख रुपए की मांग कर दी। ऐसा नहीं किया तो वह अपने आशिक फिरोज के साथ ही ससुराल आ गई और लड़ाई-झगड़ा कर वापस लौट गई।

 

 

 

अब पत्नी के लगातार पैसों की डिमांड करने पर पति प्रताड़ित होकर बमीठा थाना पहुंचा। उसने एसपी को आवेदन दिया है और अब न्याय की मांग कर भटक रहा है। युवक की पत्नी शुभी मिश्रा का एक आईडी कार्ड भी सामने आया है, जिसमें सीबीआई इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर लिखा हुआ है। पीड़ित रामनरेश ने मीडिया से पत्नी के बेवफाई के किस्से बताए। साथ ही उसने महिलाओं के लिए कानून को लेकर भी सवाल उठाए। उसने कहा कि देश में क्या कानून सिर्फ महिलाओं के लिए है? इसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए। इस पूरे मामले में बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया, “दोनों पक्ष की तरफ से आवेदन मिले हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

 

 


By - sagar tv news
13-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.