होली से पहले चक-चौबंद हुई पुलिस,शहर की सड़कों से निकाला फ्लैग मार्च | sagar tv news |
एमपी के दमोह पुलिस विभाग ने आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए शहर के महाराणा प्रताप ग्राउंड पर रिहर्सल किया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आगामी समय में अनेक पर्व आने वाले हैं, जिसको देखते हुए बलवा को लगातार रिहर्सल कराई जा रही है।
एसपी सोमवंशी ने कहा कि यह रिहर्सल जरूरत पड़ने पर बलवा को तुरंत उपयोग में लाने के लिए किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और निर्मित हालातो पर सफलतापूर्वक नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे जवान इस रिहर्सल को कर रहे हैं ताकि वे आगामी पर्वो के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
इस मौके पर एसपी सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, यातायात प्रभारी दलवीर सिंह मार्को, टीआई आनंद राज, सूबेदार अभिनव साहू, सहित अनेक थानों के थाना प्रभारीयों की उपस्थिती नजर आई। दमोह पुलिस की इस रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य आगामी पर्वो के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस ने कहा कि वे आगामी पर्वो के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।