Sagar- होली से पहले ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, जल्द 40 डिग्री को छूएगा तापमान
Sagar- होली से पहले ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, जल्द 40 डिग्री को छूएगा तापमान
बुंदेलखंड में मान्यता है कि होली की ज्वाला प्रज्जवलित होते ही तीखी गर्मी की शुरुआत हो जाती है होली के लिए तीन दिन ही शेष हैं और सूर्य की तपन तेज हो गई है, मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। गर्मी ने जोरदार आगाज किया है आने वाले दिनों में सूर्य और तपाएगा ऐसा मौसम वैज्ञानिकों को कहना है। यानी मार्च के दूसरे पखवाड़े में लोगों को तीखी गर्मी का मार्च देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिक प्रो डीपी दुबे ने बताया कि हवाएं अब पश्चिमी हो गई हैं। बंगाल की खाड़ी में संभावित सिस्टम भी अब नहीं है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में अब तापमान बढ़ेगा और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मार्च में ही मध्य भारत के गई इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार दोपहर में 36 डिग्री से ऊपर निकल गया है और अब 15 मार्च तक यह 40 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक जा सकता है,
इधर मंगलवार को ही गर्मी का असर सड़कों और बाजारों पर दिखाई देने लगा जहां बेहद कम संख्या में लोग आवाजाही करते हुए नजर आए जूस सेंटरों और गन्ना के ठेलो पर भी भीड़ दिखाई देने लगी है