कलेक्टर हर्ष सिंह ने बजाया मादल, एसपी ने बजाई थाली, धुन पर झूम उठे पुलिस अधिकारी !
एमपी के बुरहानपुर के नेपानगर में नेहरू स्टेडियम पर रविवार को जिले का सबसे बड़ा भगोरिया उत्सव आयोजित किया गया। इस उत्सव में कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने भी हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान एसपी और कलेक्टर का आदिवासी वाद्य यंत्र मांदल बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भगोरिया उत्सव में निमाड़-मालवा के विभिन्न जिलों के आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। सीहोर में भी भगोरिया हाट की शुरुआत हुई। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति को प्रस्तुत करना और लोक कलाकारों को सम्मानित करना है।
उत्सव में शामिल होने वाले कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि भगोरिया उत्सव जनजातीय संस्कृति को प्रस्तुत करने का पर्व है। उन्होंने मुकेश दरबार और उनके ग्रुप को शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने नेपानगर जागृति कला केंद्र और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।उत्सव के दौरान दूरदराज से आए हुए जनजातीय लोक कलाकारों को अंत में शाल, श्रीफल और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड के सफल आयोजन हेतु संस्था पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर महोदय का सम्मान किया गया ¹।