औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलना चाहिए- रामभद्राचार्य का बड़ा बयान" | sagar tv news |

 

एमपी के सतना में तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलना चाहिए। यह बयान महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने औरंगजेब को महान बताया था। रामभद्राचार्य ने कहा कि औरंगजेब अत्यंत क्रूर, हिंसक और दुष्ट शासक था। उसने हजारों निर्दोष लोगों की हत्या की। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने हजारों जनेऊ उतराए।

 

 

हजारों ब्राह्मणों के गले काटे। पूरे राष्ट्र को तहस-नहस कर डाला।उन्होंने कहा कि औरंगजेब हमारा आदर्श नहीं, हमारे आदर्श तो शिवाजी और राणा जी हैं। हमारे आदर्श भगवान राम और कृष्ण हैं। औरंगजेब कब से हमारा आदर्श हो गया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने कहीं मंदिर नहीं बनवाया। उन्होंने कहा कि मंदिर से पार नहीं पाया तो भाग गया था। बाला जी मंदिर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था तो भाग गया था।

 

 

उन्होंने कहा कि साधु संतों ने जो औरंगजेब की कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलने की मांग की है, वह बहुत अच्छा निर्णय है। यह बयान महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब को महान बताने के चलते महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को समाप्त होने वाले बजट सत्र की बची अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अबू आजमी ने कहा है कि उन्होंने औरंगजेब को महान बताने के लिए कोई नई बात नहीं कही है।

 

 

उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक ऐतिहासिक व्यक्ति थे और उनके बारे में बात करना गलत नहीं है। हालांकि, उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने उनकी आलोचना की है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में रामभद्राचार्य का बयान एक नई बहस को जन्म दे सकता है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
08-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.