मधुमक्खियों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में आई राज्यमंत्री,अफसर और लोगों पर किया ह-म-ला | sagar tv news |
एमपी के सतना जिले में एक अनोखी घटना घटी, जब मधुमक्खियों के हमले के कारण भूमिपूजन कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। यह घटना सतना जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास शहीद स्मृति पार्क में हुई, जहां भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार और स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन भी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम शुरू हो रहा था, तभी पास के ही पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मधुमक्खियों के हमले के बाद भूमिपूजन स्थल को बदल दिया गया और पुलिस अधीक्षक ऑफिस के अंदर कार्यक्रम हुआ।यह घटना सतना जिले के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिविल लाइन पुराना थाना के पास शहीद स्मृति पार्क के निर्माण के लिए आयोजित की गई थी।
लेकिन आयोजकों की लापरवाही के कारण मधुमक्खियों के हमले की घटना घटी।अब यह सवाल उठता है कि आयोजकों ने मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए क्या कदम उठाए थे? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई योजना बनाई जाएगी?