ऑल्टो कार में Fire लगने से एक युवक के साथ हो बड़ी अनहोनी,चार लोग पहुंच गए अस्पताल | sagar tv news |
एमपी के बालाघाट जिले के वारासिवनी के रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुनी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक ऑल्टो कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि चार अन्य झुलस गए। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे का है। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक का नाम राकेश श्रीवास है, जो छत्तीसगढ़ के भिलाई का निवासी था। वह अपने चार दोस्तों के साथ मुरमाड़ी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
दरअसल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भिलाई दुर्ग से 5 व्यक्ति ऑल्टो कार से रामपायली थाने के मुरमाड़ी में विवाह समरोह मे शामिल होने आए थे जहाँ से वे विवाह संपन्न होने के बाद भिलाई दुर्ग वापस लौट रहे थे इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे पुनी गाँव के पास उनकी ऑल्टो सी.जी 04 एच बी 8408 में अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे कार में आग लग गई जिसने इतनी जल्दी विकराल रूप ले लिया कि गाड़ी में सवार लोंगो को बाहर निकलने का मौका ही नही मिला बमुश्किल आग का दावानल बन चुकी
ऑल्टो से चार लोंगो को तेज आवाज सुन मौके पर पँहुचे ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाल पाए लेकिन एक व्यक्ति खमरिया दुर्ग भिलाई निवासी राकेश श्रीवास उम्र 24 वर्ष को वाहन से बाहर नही निकाल पाए के जिसकी वजह से उसकी आग में बुरी तरह जलने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे कार में आग लग गई। ग्रामीणों ने चार लोगों को जलती कार से बाहर निकाला, लेकिन राकेश को नहीं बचा पाए। चारों झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।