7 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा,व्यापारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश | sagar tv news |
एमपी के इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में हुई 7 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूट के पीछे व्यापारी के कर्मचारी राजू दांगी का हाथ था। राजू ने अपने साथी विकास प्रजापत उर्फ विक्की के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, राजू ने पूरी वारदात की साजिश रची थी। उसने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहानी गढ़ी कि अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
लेकिन पुलिस की गहन जांच और घटना स्थल के सीसीटीवी खंगालने के बाद सच सामने आया। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने आरोपी राजू दांगी और विकास प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट के पूरे 7 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।