सागर में पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक और देशभक्ति के कार्यों में संलग्न नारी शक्ति

 

सागर में पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक और देशभक्ति के कार्यों में संलग्न नारी शक्ति

 

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने का विशेष महत्व रखता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम कार्रवाई में तेजी लाना है, जिसका उद्देश्य लैंगिक असमानता को समाप्त करने की दिशा में ठोस बदलाव लाना है। महिला दिवस पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हुए सागर जिले में पदस्थ प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की बात कर रहे हैं, जो अपने कार्यों के प्रति समर्पित हैं और जिले की 28 लाख से अधिक आबादी को शासन की हितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

 

 

 

सागर जिले की 2011 की जनसंख्या में 11 लाख से अधिक मातृशक्ति हैं। जबकि 2025 की अनुमानित जनसंख्या में 13 लाख से अधिक मातृशक्ति होगी। बात करें 2011 में महिला साक्षरता की तो जिले में 635112 महिलाएं साक्षर हैं इस प्रकार 67.27 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। ऐसी महिलाएं स्वयं के विकास के साथ परिवार एवं समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं

 

 

 

महिला अधिकारी जो सफलता की मिसाल बनीं ,प्रशासनिक क्षेत्र में अग्रणी महिलाएं ,संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम – अदिती यादव, आरती यादव, भव्या त्रिपाठी, जूही गर्ग। जिले के राजस्व प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।जूही गर्ग प्रोटोकॉल संभाल रही हैं। आरती यादव कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों का कार्य देख रही हैं। महाप्रबंधक, उद्योग विभाग – मंदाकिनी पांडे ,जिले में रोजगार उपलब्ध कराने और एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत कृषि यंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में प्रयासरत। सहायक परियोजना अधिकारी – सोनम नामदेव आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन और कुपोषण से मुक्ति दिलाने में कार्यरत। स्वच्छता और विकास में योगदान।

 

 

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत – मनीषा चतुर्वेदी, प्रतिष्ठा जैन, मीना कश्यप ,ग्रामीण विकास और स्वच्छता में अहम भूमिका निभा रही हैं। राजस्व अधिकारी – रितु राय नायब तहसीलदार ,समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग – डॉ. ज्योति चौहान संयुक्त संचालक, डॉ. ममता तिमोरे सीएमएचओ। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में कार्य कर रही हैं। शिक्षा और मीडिया में सशक्त महिलाएं ,सहायक संचालक, शिक्षा विभाग – अनीता कुमार, उषा जैन, मनीषा एलेक्जेंडर, रेणु परस्ते ,शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में योगदान दे रही हैं।

 

 

 

सहायक संचालक, जनसंपर्क विभाग – सौम्या समैया शासकीय योजनाओं और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार – वंदना तोमर, रेशु जैन ,लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक कर रही हैं। पुलिस विभाग में नारी शक्ति अनुविभागीय अधिकारी पुलिस – शिखा सोनी बंडा, नीलम चौधरी मकरोनिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। थाना प्रभारी – उपमा सिंह, नैना पटेल, शशि विश्वकर्मा, मंजू पटेल ,अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रही हैं। सागर जिले की महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, मीडिया आदि क्षेत्रों में लगातार अपने योगदान से जिले को समृद्ध बना रही हैं। महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर है।


By - sagar tv news
07-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.