Sagar -कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस का विरोध, सागर जिले के बंडा में पुतला दहन
Sagar -कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस का विरोध, सागर जिले के बंडा में पुतला दहन
सागर जिले के बंडा में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंडा में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बरा चौराहा पर प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया और राजपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रहलाद पटेल ने राजगढ़ के सुठालिया में जनता के अधिकारों की मांग को भीख कहना और मांगने वालों को भिखारी कहना पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की जनता का अपमान है।
उन्होंने मांग की है कि प्रहलाद पटेल को मंत्री मंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व में पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि प्रहलाद पटेल का बयान न केवल जनता का अपमान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भाजपा सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और भाजपा सरकार को जवाबदेह ठहराएगी।