सागर-नगर निगम की नई पहल,नागरिकों से फीडबैक देने की अपील | sagar tv news |

 

सागर नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नए नगर निगम कार्यालय में शहर की साफ-सफाई और पर्यावरण को सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत नागरिकों को जागरूक करने स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत सिटीजन फीडबैक फॉर्म भरने की अपील की है।

 

 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए शहरवासियों की भागीदारी बहुत जरूरी है। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके फीडबैक दें: नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से कहा कि स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपनी आदत बनाएं। अगर सभी लोग स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, तो जल्द ही सागर स्वच्छता में अग्रणी बन सकता है।

 

 

नगर निगम की इस पहल में शहर के विभिन्न वार्डों, स्कूलों और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें। नागरिकों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने और कचरे को सही तरीके से निस्तारित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य है कि सागर को स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाया जाए।

 

 

 

इसके लिए सभी नागरिकों को चाहिए कि वे – अपने परिवार और मित्रों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित करें। कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।
आइए, सागर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें!

 

 

 

 


By - sagar tv news
06-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.