सागर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंडा सहित कई पंचायत सचिवों पर लगाया गया जुर्माना

 

सागर जिले में लापरवाही और कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंडा पदम कुमार जैन सहित कई पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. के आदेशानुसार लगाया गया है। जुर्माना लगाए गए अधिकारियों में पदम कुमार जैन मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंडा, ओमप्रकाश साहू सचिव ग्राम पंचायत मनेशिया जैसीनगर, रामवती लोधी सचिव ग्राम पंचायत जालमपुर शाहगढ़, भूपेन्द्र सिंह सचिव ग्राम पंचायत गडर बण्डा, हनुमत सिंह सचिव ग्राम पंचायत चीलपहाड़ी, बण्डा, रवीन्द्र पटेल सचिव ग्राम पंचायत अचलपुर रहली, मुन्सीलाल ब्राहिण, सचिव, ग्राम पंचायत खिरियाखवास रहली, रनवीर सिंह घुमेशी सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत समनापुरकलां रहली, रामगोपाल परिहार सचिव ग्राम पंचायत मोहली रहली,

 

 

 

 

यशवंत सिह राजपूत सचिव ग्राम पंचायत चौका जनपद केसली, संतोष राजपूत सचिव ग्राम पंचायत थावरी उमरिया जनपद केसली, नवलकिशोर सचिव ग्राम पंचायत चौराडोंगरी जनपद केसली, लखन लोधी सचिव ग्राम पंचायत डोमा जनपद केसली, नारायण सिंह लोधी सचिव ग्राम पंचायत दिलहरी जनपद केसली, लेखन राय सचिव ग्राम पंचायत मेहका केरपानी जनपद केसली, मोहन लोधी सचिव ग्राम पंचायत ढावरी जनपद मालथौन एवं राम मनोहर सिंह, सचिव ग्राम पंचायत चकेरी जनपद मालथौन शामिल हैं। जुर्माना लगाने का कारण आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरण को समय सीमा के अंदर निराकरण न करना और पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन न करना है। इसके अलावा, ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी समाधान कारक जवाब नहीं दिया गया है। यह जुर्माना म०प्र० लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी द्वारा लगाया गया है। जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया है।


By - sagar tv news
05-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.