Sagar-ताबीज लेने आए,सराफा व्यापारी का बैग छीनकर भागे 13 दिन बाद भी पुलिस से दूर | sagar tv news |
सागर में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम पटना बुजुर्ग में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट के आरोपी 13 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मामले को लेकर व्यापारी ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
व्यापारी ने कहा कि दो बदमाश सोने के गहनों से भरा बैग छीनकर भाग गए। मामले में रहली थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामलादर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जब भी थाने जाते हैं तो स्टाफ की कमी की बात कही जाती है। व्यापारी ने कलेक्टर और एसपी से लूट के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गहनों की बरामदगी कराने की मांग की है
शिकायतकर्ता व्यापारी गनेश सोनी ने बताया कि कई वर्षों से ग्राम पटना बुजुर्ग में संदीप गुप्ता के मकान में किराए से दुकान लेकर हाट बाजार में ज्वेलरी बेचने जाता हूं। पटना बुजुर्ग में 20 फरवरी को दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति आए, काउंटर के पास खड़े हो गए। उनमे से एक बोला की चांदी की ताबीज दिखाओ।
और दूसरा कहने लगा सोने की बाली दिखाओ जब में बाली दिखाने लगा तो तभी मौका पाकर उसने झपट्टा मारकर मेरे हाथ से बैग छीना और भाग गया। पहले से बाइक पर बैठे साथी की मदद से दोनों फरार हो गए। बैग में 6 जोड़ी लेडीज कान टॉप्स, 4 लेडीज अंगूठी, 3 जेंट्स अंगूठी, 20 गुरिया, 5 पांचाली सेट रखा था। गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपए थी।