सागर-देवरी कला में लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया | sagar tv news |
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी कला में एक बड़ी घटना में देवरी कला के ग्रामीणों ने लूट के उद्देश्य से घर में घुसे लुटेरों को घेराबंदी कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी में बीती रात्रि गांव में दो मोटरसाइकिलों से करीब छह लोग लूट के उद्देश्य से पहुंचे।
जहां बेनी प्रसाद लोधी के घर के बाहर मोटरसाइकिल में चाबी लगी छोड़कर वह फाटक खोलकर अंदर पहुंचे और घर वालों को धमकाया। इसके बाद घर वाले और गांव वाले एकत्रित होकर घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें तीन आरोपी उनकी पकड़ में आ गए और बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने 100 डायल बुलाकर पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी के तीन आरोपियों की पहचान हो गई है, जिस पर पुलिस ने धर्मेश लोधी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर लिया है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सिद्धार्थ राजपूत, अंकित राजपूत, और राजेश राजपूत शामिल हैं। जबकि मौके से कृष्णा कुर्मी, बृजेंद्र कुर्मी, और सुमित कुर्मी भाग निकले हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।