महाशिवरात्रि पर खुरई में भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात में उमड़ा जनसैलाब

 

खुरई में महा शिवरात्रि पर निकली भगवान भोलेनाथ की महा बारात। डेढ़ किलोमीटर लंबी बारात में डेढ़ लाख श्रृद्धालु हुये शामिल। सौ से अधिक झांकियों के साथ ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते गाते चले बाराती। सैकड़ों जगह पुष्प् वर्षा कर किया स्वागत। महा शिवरात्रि परभूतेश्वर मंदिर के पास से भगवान भोले नाथ की विषाल बारात निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पर ही समापन हुआ। इस वर्ष पहले से भी अधिक श्रृद्धालु शामिल हुये लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी बारात में लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रृद्धालु बारात में शामिल होने और देखने पहुंचे।

 

जितने लोग बारात में शामिल हुये उतने ही सड़कों के किनारे देखने वाले मौजूद थे। बारात में शामिल होने नगर के अलावा दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से भी श्रृद्धालू पहुुंचे। बारात में लगभग 100 से अधिक झांकियों को शामिल किया गया। इसमें भगवान षिव के विवाह, गोवर्धन पर्वत उठाने की झांकी और जेसीबी पर पुष्पक विमान सहित सेना की तोपों की झांकियां भी निकाली गईं। इसके अलावा कुछ युवक तरह तरह के भेष में बारात में हुये शामिल। शिवबारात का स्वागत करने नगर को सैकड़ों तोरण द्वारों से सजाया गया था। एक सैकड़ा से अधिक जगहों पर

 

बारात का स्वागत,खीर,हलुआ,फल,खिचड़ी,भांग लड्डू सहित अन्य प्रकार के व्यंजनों से स्वागत किया गया। दूल्हा बनकर निकले भगवान भोले नाथ की जगह जगह पुष्पवर्षा और आरती करके स्वागत किया गया। बारात में दर्जनों प्रकार के ढोल नगाड़ों और डीजे पर बाराती बने युवक नाचते चल रहे थे। भाजपा नेता लखन सिंह और अभिराज सिंह ने किया बारात का स्वागत।बारात निकलने के बाद नगरपालिका प्रषासन ने स्वच्छता टीम से तुरंत कराई सफाई। कानून व्यवस्था के लिये मुस्तैद रही पुलिस।

 

By - sagar tv news
27-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.