नगर पालिका परिषद की बैठक में तू-तू, मैं-मैं: अध्यक्ष और पार्षद के बीच हंगामा
एमपी के दमोह जिले में नगर पालिका परिषद की बैठक में मंगलवार को हंगामा हो गया। स्लाटर हाउस के मुद्दे पर भाजपा पार्षद और नेता प्रतिपक्ष के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। इस दौरान पार्षद द्वारा प्रोसिडिंग रजिस्टर छीन लिया गया, जिससे बैठक प्रभावित हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष के पति और बेटे भी बैठक में पहुंच गए और बहस करने लगे। एसडीएम और सीएसपी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बैठक खुली होती है और इसमें किसी को भी आने का अधिकार है। इसलिए किसी भी तरह का काम प्रभावित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कोरम पूरा न होने की वजह से बैठक को निरस्त कर दिया गया। बैठक के बाद अध्यक्ष एसपी ऑफिस पहुंच गई और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर विवाद की स्थिति पैदा की गई।बैठक में 15 महिला पार्षदों में से सिर्फ दो ने ही अपनी बात रखी। बाकी सभी महिलाएं पार्षद चुप बैठी रहीं और दूसरे पार्षदों की हां में हां मिलती हुई नजर आईं।