पुलिस ने 5 देशी पिस्टल और 1 लाख 25 हजार रुपये की जप्ती ,तस्करी में गिरफ्तार | sagar tv news |
एमपी के खरगोन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने इंदौर के एक आरोपी को हथियार तस्करी में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5 देशी पिस्टल और 1 लाख 25 हजार रुपये की जप्ती की गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को भीकनगांव में एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो 5 देशी पिस्टल लेकर भीकनगांव के पिपलिया बुजुर्ग मेन रोड़ पर खड़ा था। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरा बंदी कर पकड़ लिया।
आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर 5 देशी पिस्टल और 1 लाख 25 हजार रुपये की जप्ती की गई। आरोपी का नाम विशाल सरस्वती स्कूल के पास गणेश धाम कालोनी थाना बाणगंगा इंदौर निवासी बताया गया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना भीकनगांव में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 25(1) अमर्ष एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यालय में पेश कर रिमांड मांगकर अवैध देशी पिस्टल के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में एसडीओपी राकेश आर्या, थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत, बामनाला चौकी प्रभारी अमित पवार सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।