प्रेम विवाह से नाराज दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर कहासुनी और पहुंच गए अस्पताल | sagar tv news |
लव मैरिज करना एक दूल्हा-दुल्हन सहित लड़के पक्ष के लोगो को भारी पड़ गया और गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हा-दुल्हन सहित आधा दर्जन लोगों की लाठी-डंडो से बेदम पिटाई कर दी और अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है।
मामला एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम विश्रामगंज में देखने को मिला जहाँ बेटी के प्रेम विवाह से नाराज दुल्हन के पिता ने विवाह के बाद निभाई जाने वाली बधाई रस्म के दौरान अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर दूल्हा-दुल्हन सहित दूल्हा के परिवार के लोगों पर अचानक हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनी कोंदर पिता सियाराम कोंदर एवं लवलेश कोंदर पिता भोंदू कोंदर एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन एक ही जाति के होने के बावजूद लड़की के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे जिससे रोशनी और लवलेश ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर विगत दिनों झिन्ना मंदिर में विवाह कर लिया वही 23 फरवरी को विवाह के बाद बधाई पूजन की रश्म निभाई जा रही थी इसी दौरान लड़की के पिता सियाराम कोंदर ने अपने पुत्र,भाई एवं अन्य साथियों के साथ पहुंच कर दूल्हा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया इस दौरान बीच बचाव करने आने पर दुल्हन सहित लड़के की मां, जीजा, चाचा सहित अन्य रिश्तेदारों पर हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
घटना के बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के उपरांत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।